
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम लच्छीखेड़ा में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब प्रथम पक्ष के रामाधार पुत्र मिट्ठूलाल लोधी, राजरानी पत्नी सुरेश कुमार लोधी, सुरेश कुमार पुत्र गिट्टूलाल लोधी, जियालाल पासी पुत्र दुर्जन और 7-8 अन्य लोग गांव में मकान का निर्माण करा रहे थे।
इसी दौरान, द्वितीय पक्ष के सर्वेश पासी पुत्र कल्लू, विनोद पुत्र कल्लू, नीलम पत्नी महेश और उनके 5-6 सहयोगियों ने इस निर्माण कार्य का विरोध किया। यह विरोध पहले कहासुनी में बदला और फिर जल्द ही मारपीट तथा लाठी-डंडों से हुई हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।



