
फतेहपुर।।थाना धाता पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ वायरल खबर से संबंधित शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.11.2025 को थाना धाता पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ वायरल खबर से संबंधित शातिर अभियुक्त लल्लू प्रसाद पुत्र धनराज निषाद निवासी किशनपुर थाना धाता जनपद फतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 163/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.लल्लू प्रसाद पुत्र धनराज निषाद निवासी किशनपुर थाना धाता जनपद फतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष ।
बरामदगीः-
1- एक अवैध तमंचा 12 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- अरविन्द कुमार राय थानाध्यक्ष धाता जनपद फतेहपुर
- उ0नि0 सावन कुमार पटेल
- का0 अनवारूल हसन



