
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा झपट्टा मारकर छीनने वाले अन्तर्जनपदीय 04 अभियुक्तो को कब्जे से कुल 07 मोबाइल फोन व 4000 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 16.10.2025 को थाना असोहा पर मु0अ0सं0 215/2025 धारा 304(2)/317(2) B.N.S.पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 24.10.2025 को थाना असोहा पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 01. अभिनन्दन उर्फ गुंजन पुत्र शिवमोहन उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम मोहनखेड़ा सगौली थाना मौराँवा जनपद उन्नाव 02. दिव्यांश रावत उर्फ डब्बू पुत्र राजाराम उम्र लगभग 18 वर्ष 03. सारिक खान पुत्र संजय खान उम्र लगभग 23 वर्ष 04. सैफ अली पुत्र उस्मान अली उम्र लगभग 24 वर्ष निवासीगण ग्राम फत्तेखेड़ा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को कब्जे से छीने गये 07 अदद मोबाईल व 4000/- रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


