
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।मौरावां थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों और दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अक्तूबर 2025 को ग्राम उदोतपुर अकोहरी निवासी मुन्नी देवी पत्नी छंगालाल ने थाना मौरावां में तहरीर दी थी कि उनके पुत्र धर्मेंद्र की हत्या उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दी है।शिकायत में बताया गया कि धर्मेंद्र पुत्र छंगालाल, जो हरियाणा के करनाल में काम करता था, 20 अक्तूबर को अपनी ससुराल ग्राम देवान बक्श खेड़ा, थाना मौरावां गया था।
धर्मेंद्र ने अपने साले सुनील पुत्र रामऔतार को शादी में दिए गए डेढ़ लाख रुपये वापस मांगे, जिस पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुनील, उसकी पत्नी सोनी (धर्मेंद्र की पत्नी), माया (सास) और रामऔतार (ससुर) ने मिलकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना मौरावां में मुकदमा संख्या 597/25 धारा 103(1)/328(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों आरोपियों — सुनील कुमार पुत्र रामऔतार (28 वर्ष),रामऔतार पुत्र विसराम (58 वर्ष), माया पत्नी रामऔतार (55 वर्ष) व सोनी पत्नी स्व. धर्मेंद्र (24 वर्ष)निवासी देवान बक्श खेड़ा मजरा पारा, थाना मौरावां को पारा–हिलौली रोड मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


