
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, 7 घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। कार अहमदाबाद से बेगूसराय जा रही थी। बेगूसराय जिले के सकरा भांटा गांव निवासी रोहित यादव (33) अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए अहमदाबाद से लौट रहे थे। उनके साथ चालक रणधीर पासवान, पत्नी नीतू (28), बेटे देशराज (10), अंकित (12), बेटी मुस्कान (15) और रिश्तेदार सुमित (20) मौजूद थे।
पुलिस के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर 232 के पास चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में सभी सात लोग घायल हुए। यूपी डिवाइस एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। अधिकांश को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक रणधीर और रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हैं।प्राथमिक उपचार के बाद घायलों ने बेहतर इलाज के लिए अपने निजी वाहन से आगे जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को हादसे की जानकारी दे दी है और फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

