
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।थाना अजगैन पुलिस,एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड मे लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पैर मे गोली लगने से अभियुक्त घायल,अभियुक्त के कब्जे से लूटे हुए 02 झुमके पीली धातु व लूट में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल UP35 BO 9832 और 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस बैरल में फँसा हुआ 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, और 02 अदद मोबाइल बरामद किये गये।
दिनांक 20.10.2025 को समय करीब प्रात: 05.00 बजे थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत लखनापुर मार्ग पर एक वृद्ध महिला से दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कान के 02 अदद झुमके लूटे गये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना अजगैन पर मु0अ0सं0 480/25 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना अजगैन पुलिस व एसओजी द्वारा प्रयास किये जा रहे थे जिसमे आज समय करीब 19.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना अजगैन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अजगैन क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुर रोड पर बाइक सवार 02 अभियुक्तो को रुकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के बाये पैर मे गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया, इसी दौरान दूसरा अन्य साथी गोविंद पुत्र रामस्वरूप निवासी हिम्मतगढ़ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव मौके से भाग निकला। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को मौके पर हिरासत मे लिया गया, पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राहुल उर्फ गोलू लोध पुत्र स्व0 बउआ निवासी जालिमखेड़ा थाना अजगैन जनपद उन्नाव बताया ।
अभियुक्त के कब्जे से लूटे हुए 02 अदद झुमके पीली धातु व लूट में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल UP35 BQ 9832 और 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस बैरल में फँसा हुआ 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, और 02 अदद मोबाइल बरामद हुए हैं ,जो कि अभियुक्त द्वारा आज थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना कारित की गयी थी । जिसके संदर्भ में थाना अजगैन पर मु0अ0सं0 480/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त राहुल उपरोक्त पर जनपद उन्नाव के थाना दही, पुरवा व अजगैन में लूट,आर्म्स एक्ट व चोरी सहित करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। अन्य अभियुक्त गोविंद उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



