संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। सदर कोतवाली अंतर्गत कांशीराम कालोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में खुलेआम नयी जजेस कालोनी तिराहे पर सड़क पर रात दिन बेचा जा रहा है गांजा। दर्जनों बार लिखने के बावजूद पुलिस नहीं रोक पा रही है अवैध गांजा बिक्री का खेल। नयी जजेस कालोनी मार्ग पर सड़क किनारे खुले में किया जा रहा है शौच जिससे सड़क से निकलना हो गया है मुश्किल फैल रही है बीमारियां। सड़क पर ही नहाना, बर्तन धोना, कपड़े धोने का कार्य किया जा रहा है। जिससे सार्वजनिक सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे राहगीरों को हों रहीं हैं परेशानी। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे हैं पक्के मकान। जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बने हुए हैं तमाशबीन? अपराधियों का साम्राज्य हों रहा है क़ायम? क्षेत्र में अपराध और अपराधियों की बाढ़ आ गई है।



