
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 60 किलो 500 ग्राम अवैध पटाखे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 16.10.2025 को थाना कोतवाली सदर पुलिस बल द्वारा राजू सोनी पुत्र स्व0 छन्नू लाल उम्र करीब 52 वर्ष निवासी अकरमपुर निकट गुरूकुल स्कूल थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव के मकान से अवैध पटाखा व सुतली बम, अनार बम व अन्य विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद पटाखों का कुल वजन 60 किलो 500 ग्राम पाया गया । बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 908/2025 धारा 5/9 ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गयी।



