
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।नगरीय निकाय उपनिर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव द्वारा मतदान केंद्र आलोक मेमोरियल स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थागत तैयारियों एवं लगाए गए कर्मियों की ड्यूटियों का बारीकी से जायजा लिया। सीओ नगर ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतें।



