
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौरावां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध आतिशबाजी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.10.2025 को थाना मौरावां पुलिस द्वारा चौधरिन टोला कस्बा मौरावां में अवैध रूप से बिक्री हेतु पटाखा भण्डारण किये हुए अभियुक्त गिरजाशंकर कटियार पुत्र स्व0 शिवलाल कटियार मोहल्ला चौधरिन टोला कस्बा व थाना मौरावां जनपद उन्नाव उम्र करीब 43 वर्ष को कब्जे से पटाखा 140 पैकेट कुल 1400 नग, बीड़ी पटाखा 380 नग, मस्ताब 115 नग, बड़ी मस्ताब 5 नग, अनार 10 नग बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मौरावां पर मु0अ0सं0 593/2025 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया।

