
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा महिला की हत्या की साजिश रचने वाले 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व लूटी हुई चैन का टुकड़ा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.10.2025 को रात्रि के समय शान्ती पत्नी स्वं बलवन्त सिंह उम्र करीब 70 वर्ष निवासिनी ग्राम बत्तूखेड़ा जनपद उन्नाव द्वारा थाना अजगैन पर सूचना दी गई कि शाम को समय करीब 19.30 बजे वह अपने घर पर स्थित दुकान पर मौजूद थी तभी हेलमेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान पर आया औऱ मुझसे कुछ सामान खरीदा जिसके बाद उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में घुसकर मुझपर जान से मारने की नियत से हमला किया औऱ मेरा गला दबा दिया तभी किसी के आने की आहट पाकर उपरोक्त व्यक्ति मेरी गले में पहनी सोने की चेन छीनकर भाग गया है। उक्त घटना को मेरे भतीजे लकी पुत्र लालबहादुर द्वारा कराया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0स0 469/25 धारा 333/109/309(4)/351(3) बीएनएस बनाम लकी सिंह उपरोक्त व उसके अज्ञात साथी पंजीकृत किया गया था। घटना के सन्दर्भ में क्षेत्राधिकारी हसनगंज द्वारा पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 12.10.2025 को पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त 1.राकेश श्रीवास्तव पुत्र शिवप्रसाद श्रीवास्तव निवासी बेहटाखुर्द कैथना थाना भधोहर जनपद रायबरेली 2. बुद्धिलाल पुत्र स्व0 पियारे लाल निवासी ग्राम बक्तूखेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दिनांक 15.10.2025 को थाना अजगैन पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित एवं 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त लकी सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह नि० बक्तू खेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष को कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूटी हुई चैन का शेष भाग बरामद कर करोवन से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त लकी सिंह द्वारा बताया गया कि वह अपनी बड़ी मम्मी शान्ती उपरोक्त के साथ रहता था, बड़े पापा के निधन के पश्चात उन्होंने मुझे घर से बाहर निकाल दिया । मुझे लगा कि यही ये पूरी संपत्ति किसी और के नाम न कर दें। इसलिये मैने सम्पत्ति व जायदाद हड़पने के उद्देश्य से उनकी हत्या करने के लिये राकेश श्रीवास्तव पुत्र शिवप्रसाद श्रीवास्तव निवासी बेहटाखुर्द कैथना थाना भधोहर जनपद रायबरेली व बुद्धिलाल पुत्र स्व0 पियारे लाल निवासी ग्राम बक्तूखेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव को 05 लाख रुपये देने का लालच(सुपारी) देकर उनपर हमला कराया तथा घटना को लूट-पाट करने व लूटपाट के विरोध में हत्या होने की योजना बनाई गई थी। जिसमें पुलिस द्वारा मेरे दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त लकी सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

