
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा 1120 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 06 अभियुक्ता व 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.10.2025 को थाना पुरवा पुलिस द्वारा 1.सुरेन्द्र कुमार पुत्र मोतीलाल 2.सुमन देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार निवासी गण ग्राम पृथ्वीखेड़ा थाना खीरों जनपद रायबरेली 3.कलावती पत्नी केशन कुमार 4.सीमा पत्नी केशन कुमार 5.किरन पत्नी राजू पासी 6.राजकुमारी पत्नी नन्दकिशोर निवासीगण ग्राम गढ़ाकोला थाना पुरवा जनपद उन्नाव 7.राकेश पुत्र मंगल 8.राजदुलारी पत्नी सत्यपाल 9.अर्जुन पुत्र राकेश निवासीगण ग्राम भाटमऊ थाना पुरवा जनपद उन्नाव को कब्जे से शराब बनाने के उपकरण व कुल 1120 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। बरामदगी के आधार पर थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 367/25 धारा 60 EX ACT बनाम 1.सुरेन्द्र कुमार 2.सुमन देवी उपरोक्त, मु0अ0सं0 368/25 धारा 60(2) EX ACT बनाम 1.कलावती 2.सीमा उपरोक्त, मु0अ0सं0 369/25 धारा 60(2) EX ACT बनाम 1.किरन 2.राजकुमारी उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 370/25 धारा 60(2) EX ACT बनाम 1.राकेश 2.राजदुलारी 3.अर्जुन उपरोक्त पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा थाना पुरवा पर भविष्य में कभी भी अवैध शराब निष्कर्षण व व्यापार न करने की शपथ ली गयी ।

