
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.08.2025 को थाना बिहार पर मु0अ0सं0 294/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस के अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त में छोटू उर्फ नैतिक पाल पुत्र श्री देवी प्रसाद पाल निवासी ग्राम डुबकी थाना मलवा जनपद फतेहपुर उम्र 24 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया तथा धारा 87/ 64(1)/351(3) बीएनएस व 3 /4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 14.10. 2025 को थाना बिहार पुलिस द्वारा अभियुक्त छोटू उर्फ नैतिक पाल पुत्र देवी प्रसाद पाल निवासी ग्राम डुबकी थाना मलवा जनपद फतेहपुर उम्र 24 वर्ष को उन्नाव बजौरा पुल अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

