
लखनऊ, 14 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश के यशस्वी सीएम योगी द्वारा प्रदेश के मजदूरों, श्रमिकों एवं कामगारों को दिवाली के अवसर पर बोनस प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह निर्णय न केवल श्रमिक वर्ग की आर्थिक समृद्धि एवं सामाजिक सम्मान की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि यह मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील और सर्वसमावेशी नेतृत्व का परिचायक भी है।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार पाठक,
राष्ट्रीय महासचिव – भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भा.ज.पा. प्रणित) एवं
वाइस चेयरमैन – वन, पर्यावरण एवं जलवायु प्रकृति कल्याण संवर्धन परिषद, भारत
ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके पूरे मंत्रिमंडल को इस निर्णय हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया है।
श्री पाठक ने कहा कि —
“मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय प्रदेश के लाखों श्रमिकों और कामगारों के जीवन में खुशहाली का दीप जलाने वाला है। यह केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि श्रम की प्रतिष्ठा को सम्मानित करने वाला कदम है। योगी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को व्यवहारिक रूप दिया है।”
उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के लिए दीपावली से पूर्व आशा, विश्वास और प्रगति का नया संदेश लेकर आई है।
–

