
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 20.09.2025 को थाना बिहार पर मु0अ0सं0 330/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किय गया। आज दिनांक 14.10.2025 को थाना बिहार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त- अभय सिंह उर्फ हिमांशू सिंह पुत्र डब्लू सिंह ग्रामं अमियाँ थाना गौरीगंज जिला अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को ग्राम खट खट थाना कुन्डली से गिरफ्तार किया गया ।

