
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।त्योहारों से पहले उन्नाव पुलिस की सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
- पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देश पर पूरे जिले में चला विशेष चेकिंग अभियान।
- थानावार पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व सामानों की की गहन जांच।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर तैनात की गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स।
- आम लोगों से पुलिस ने अपील की — किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 पर दें।
- वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी।
- अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
- पुलिस प्रशासन ने कहा — “त्योहारों में जनपद की शांति व सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”


