
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।सोमवार को क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हसनगंज व थाना पुलिस टीम द्वारा लखपेड़ा चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई। बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट या आवश्यक कागजातों के बिना वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी गई और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध तत्वों की पहचान तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।



