
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। असोहा क्षेत्र के अजय पुर स्थित पावन धाम कुटी बीर बाबा में चल रही दँसम नवदिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ एवम मानस वेदांत सन्त सम्मेलन के पांचवे दिन रामकथा में भक्ति रस की धार बही । चित्रकूट से आये व्यास ज्ञानेश त्रिपाठी ने कहा कि सकल पदार्थ है जग माही कर्म हीन नर पावत नही , इस भौतिक रूपी संसार मे सभी कुछ है लेकिन यदि कर्म नही करोगे तो कुछ भी नही मिलेगा , उन्होंने कहा कि काम ,क्रोध , लालच ,मोह ये सब मनुष्य के लिये नाशक है ,यही मनुष्य के पतन का कारण है इन से मनुष्य को सावधान रहना चाहिए, कथा में आगे उन्हों ने कहा कि सच्चा सुख प्रभु की आराधना , उपासना में ही है , प्रभु की उपासना करते हुए मानव सेवा करनी चाहिए । अयोध्या से आये यज्ञाचार्य कुलदीप जी ने बताया कि कल यज्ञ के दौरान रुद्राभिषेक भी किया जाएगा । भक्त दिन भर यज्ञ शाला की फेरी लगा कर पुण्य के भागी बने । कथा में बहराइच से पहुंचे पूर्व मंत्री जटा शंकर सिंह ,व्यवसाई हरेंद्र प्रताप सिंह , वणिकांत दुवेदी , प्रधान उमेश साहू , आलोक निगम , शंकर मिश्र सहित दर्जनों आगन्तुको को आयोजक संजय शुक्ल ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया । इस दौरान चन्द्र प्रकास सोनी , भगवान शंकर शुक्ल , रविन्द्र यादव , महेश रावत , सुधीर राजपूत , अनुज शुक्ल , अमन विश्वकर्मा , रामशंकर यादव , शिवम तिवारी , सत्यम तिवारी ,मोहित शुक्ल , गणेश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहे ।



