
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जनपद के थाना औरास पुलिस ने हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के अनुसार, 05 अक्तूबर 2025 को वादी शुभम पुत्र करन सिंह की तहरीर पर थाना औरास में मु0अ0सं0 342/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में ही तीन अभियुक्त अमित कुमार पुत्र वीरेन्द्र,सर्वेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम डल्लू खेड़ा थाना औरास व पप्पू उर्फ सूरज सिंह पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम शिवबक्श खेड़ा थाना औरास को 07 अक्तूबर 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज रविवार को मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र स्व. सूबेदार निवासी ग्राम डल्लू खेड़ा थाना औरास, उम्र लगभग 48 वर्ष, को पीएनबी नर्सरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


