
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आज रविवार को थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम बरधाई में मिशन शक्ति टीम एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर चौरासी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बरधाई में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही टीम ने कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना एवं फ्री सिलाई मशीन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों से भी अवगत कराया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।चौपाल के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया।


