
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नफर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹19,220 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई दिनांक 04.10.2025 को की गई। थाना मड़ियांव पुलिस टीम जब नौबस्ता चौकी क्षेत्र में गश्त, जुर्म रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी, तभी एक मुखबिर खास ने सूचना दी। मुखबिर ने बताया कि प्रेम नगर, ककौली के एक खाली खेत में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके पर जुआ खेल रहे सातों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है।
उत्तम दीक्षित (उम्र 25 वर्ष) बलजीत सिंह (उम्र 44 वर्ष) अरविन्द जायसवाल (उम्र 37 वर्ष) गोपी सिंह (उम्र 36 वर्ष) सरबजीत यादव (उम्र 34 वर्ष) मनीष कुमार (उम्र 48 वर्ष) अमर सिंह (उम्र 35 वर्ष) बरामदगी और कानूनी प्रक्रिया, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के कब्जे से ₹19,220/- की नकद राशि (मालफ़ड) के अलावा 52 अदद ताश के पत्ते और एक नई ताश की गड्डी बरामद हुई है।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके कृत्य, धारा 13 जुआ अधि०, से अवगत कराते हुए हिरासत में ले लिया। बरामदगी को आधार बनाते हुए थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 596/25 पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के आदेशों और निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों व जनपदों से जुटाई जा रही है। जुआ खेलने को ही इस अपराध का मुख्य उद्देश्य बताया गया है।


