
संवाददाता इरफान कुरैशी,
कैसरबाग ACP और थाना प्रभारी की निगरानी में सफल रहा वाल्मीकि प्रकट दिवस का आयोजन,
लखनऊ। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को कैसरबाग के लालबाग क्षेत्र में अत्यंत भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। लालबाग, नूर मंजिल के बगल स्थित वाल्मीकि मन्दिर में इस अवसर पर भव्य पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने सपरिवार पधार कर प्रसाद ग्रहण किया।
सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं के लिए यह पर्व भक्ति और सेवा का अनूठा संगम रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज चौधरी और अन्य पदाधिकारियों, दुर्गेश वैध, गुड्डू वैध, सुनील वाल्मीकि सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को संभाला।
इस धार्मिक आयोजन की सबसे सुखद बात रही पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग। त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए, कैसरबाग एसीपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की मुस्तैदी और सक्रिय मौजूदगी ने सुनिश्चित किया कि भक्त बिना किसी चिंता के उल्लासपूर्वक त्योहार मना सकें।
स्थानीय निवासियों और आयोजन समिति ने पुलिस के इस कुशल प्रबंधन और सहयोग की तारीफ की। भक्तों ने कहा कि पुलिस की उपस्थिति ने सुरक्षा का माहौल बनाया, जिससे महर्षि वाल्मीकि जी का जन्मोत्सव और भंडारा शांति एवं खुशी के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन धर्म और प्रशासन के बीच सुखद समन्वय का प्रतीक बन गया।


