
कौशांबी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसरा में एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, असवा गांव निवासी भूमाफिया सुरजीत तिवारी पर आरोप है कि उसने परसरा गांव की निवासी बिट्टन देवी का अगवा कर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि सुरजीत तिवारी लंबे समय से इलाके में गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता रहा है। इस बार उसने बिट्टन देवी को डराने-धमकाने के बाद जबरन अगवा कर लिया और उनकी जमीन पर कब्जा जमा लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना कोखराज पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कौशांबी से न्याय की गुहार लगाई है और भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

