-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 05 अक्टूबर


बजरंगदल विश्व हिंदू परिषद लखनऊ दक्षिण जिले का शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुभम सिंह गौर (अधिवक्ता), जिला सयोजक बजरंगदल के नेतृत्व में गुप्ता बुक डिपो उतरेठिया में सम्पन्न हुआ जिसमे प्रांत मंत्री देवेन्द्र विश्व हिंदू परिषद का बौद्धिक संदेश प्राप्त हुआ और आगे यह भी बताया कि समस्त हिंदू देवी देवताओं के हाथों में अस्त्र-शस्त्र है।हम सभी हिंदुओं को उनसे सीख लेना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला मंत्री विहिप धीरज सोनकर, सह मंत्री नीरज शुक्ला,संस्कार प्रमुख संजीव, सह संस्कार प्रमुख अरविंद गुप्ता, कमलेश, राज कुमार, शिवजीत, बबीता, रेणु,प्रवीण, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
