जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सदर कोतवाली पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 24.09.2025 को वादी अजय पुत्र अनिल निवासी ग्राम मगरवारा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव की तहरीरी सूचना पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 839/2025 धारा 115 (2)/352/118 (1) बीएनएस बनाम रन्जीत पुत्र सत्यनारायण सविता निवासी ग्राम महनौरा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 30.09.2025 को प्र०नि० संजीव कुमार कुशवाहा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त रंजीत सविता उपरोक्त को आलाकत्ल चाकू सहित मगरवारा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी एवं अन्य संकलित साक्ष्य से अभियोग में धारा 115(2)/118 (1) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 105/352 भादवि में मा० न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला कारागार उन्नाव भेजा गया।

