
लखनऊ- 30 सितंबर, 2025
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मंगलवार शाम को कृषि निदेशालय में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में रबी सीजन की फसलों चना,सरसों, मटर ,अलसी के बीजों की निःशुल्क मिनीकिट वितरण व गेहूँ, जौ बीज वितरण व कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करके प्रदेश के किसानों को लाभान्वित करने, क्रॉप कटिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा किसानों को बनते जा रहे निःशुल्क बीज मिनीकिट समय पर उन्हें मिलें ताकि वे अच्छा उत्पादन लेकर लाभान्वित हो सकें।

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण के निदेशक पीयूष शर्मा, अपर निदेशक तिलहन अनिल पाठक, अपर निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र अमरनाथ मिश्रा, अपर निदेशक सामान्य जे.पी. चौधरी, संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

