संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.09.2025 को वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 483/2025 धारा 65 (1) बीएनएस व % (2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 30.09.2025 को नि० इरशाद त्यागी मय हमराह पुलिस बल द्वारा सम्बन्धित अभियुक्त संजय पुत्र प्रकाश रैदास उम्र 27 वर्ष निवासी कुरमापुर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

