जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा 103 किलो 950 ग्राम विद्युत एल्यूमिनियम तार के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.09.2025 को उ०नि० मोहनलाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा माखी से पूरानिस्फपंसारी नहर के पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग के दौरान एक आटो नहर कोठी की तरफ से आता दिखायी दिया जब उसको रुकने का इशारा किया तो आटो चालक अपने आटो को पीछे मोडने लगा तो पुलिस बल द्वारा घेर कर आटो को रोक कर चैकिंग की गयी तो आटो में बैठे दो व्यक्ति 01. कल्लू उर्फ इश्तियाक अली पुत्र समशेर अली उम्र 22 वर्ष नि० मोह० जोगियाना बडी बाजार के आगे थाना सफीपुर जनपद उन्नाव 02. मोहम्मद समीर पुत्र मो० जाकिर उम्र 22 वर्ष मोहल्ला बाया तालाब जामी सराय थाना सफीपुर जनपद उन्नाव को कब्जे से दो विधुत तारो के बण्डल जिनका वजन क्रमशः 51 Kg 250 ग्राम व 52.700 किलो ग्राम कुल 103.95 किलोग्राम पाया गया, के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मांखी पर दोनो अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0-406/25 धारा-303 (2)/317 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

