
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम और थाना कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में खड़ी कारों से चोरी करने वाले पाँच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों का ध्यान भटकाकर चोरी करता था, जिसे पुलिस ‘नोट लालच’ तकनीक कह रही है।
गैंग का एक सदस्य सड़क पर नोट गिराकर कार सवार व्यक्ति को लालच देता, जबकि बाकी साथी बातों में उलझाकर या शीशा तोड़कर गाड़ी से बैग और कीमती सामान उड़ा लेते थे।
पुलिस ने रंगनाथम सी, सत्यराज टी, लोग अलियास लिंगरामन, अब्दुल असन, और इलंगेश्वरन नामक इन पाँचों चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डेल कंपनी का लैपटाप, डायरी, कैटलाग और ₹4960/- नकद बरामद हुआ है। सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




