
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा के चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं दो बालअपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया
दिनांक 23.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक मय हमराह पुलिसफोर्स द्वारा अभियुक्तगण 01. निखिल सैनी पुत्र बिटोली निवासी वार्ड नं0 14 मलियाना कस्बा व थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष 02. शिवमोहन लोधी पुत्र बाबू निवासी वार्ड नं0 13 लुधौरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 18 वर्ष व दो बालअपचारी को कब्जे से एक अदद हीरो स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 नं0 UP 35BS 5799 बरामद कर रायबरेली मार्ग कोलुहागाढा ओबर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दोनों बालअपचारीयों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 506/25 धारा 35 बीएनएसएस व 317 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

