जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना फतेहपुर चौरासी पर मु0अ0सं0 361/2025 धारा-76,115(2),351(3),65 (2) BNS व 9M/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 23.09.2025 को उ0नि0 कृष्णेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स द्वार मुकदमा उरोक्त में वांछित अभियुक्त 1. छोटेलाल उर्फ अजय सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम गुरूदीनखेडा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष को लवानी तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

