
लखनऊ: कैंसर एड सोसाइटी की तरफ से आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को पेन अवेयरनेस मंथ के अंतर्गत कैंसर रोज डे पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ के सेंट मैरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में किया गया। उक्त कार्यक्रम अवसर पर सेंट मैरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के नर्सिंग संकायों के साथ, बीएससी पंचम सेमेस्टर, बीएससी तृतीय सेमेस्टर और जीएनएम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने कैंसर रोगियों में दर्द प्रबंधन पर आयोजित सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सक्रिय रूप से बातचीत की और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शिवानी रस्तोगी प्रोफेसर आर.एम.एल. ने शिरकत किया उन्होंने नर्सिंग छात्रों को कैंसर टॉपिक पर अवेयरनेस दर्द प्रबंधन के बारे में बताया कि कोई पेशेंट या किसी में भी गांठ या अनहेल्दी सिम्टम्स दिख रहे हो तो शीघ्र उसकी जांच करवाई जाए और असंतुलित खानपान से बचना चाहिए है। कार्यक्रम का संचालन कर रही नेहा त्रिपाठी, निदेशक कैंसर एड सोसाइटी ने कहा आज सेंट मैरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों को दर्द प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई है क्यों की अस्पतालो में सबसे ज्यादा मरीज की केयर नर्सिंग डिपार्टमेंट करता है इस लिए इस तरीके के सत्र से नरसिंह के बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर प्रो. डॉ. के. कलाइचेलवी, प्राचार्य, सेंट मैरीज़ कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, लखनऊ, डॉ. शालू विनोद प्रशासक, डॉ. विनोद जोसेफ, निदेशक, प्रो. श्री जस्टिन जैस्पर उप-प्राचार्य, सहित सैंकड़ो नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।



