
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता मे आगामी 17 सिंतबर, 2025 को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के नेतृत्व मे लगने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा की जिला कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे प्रवासी के नाते युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। क्योंकि विगत 11 वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व मे भारत का वैश्विक पटल पर जो मान, सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है, वह पहले कभी नही हुआ। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान कर रहे है।

अभियान प्रवासी युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि यह हम सबके लिये गौरव की बात है कि हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी ने हम सबको रक्तदान शिविर की जिम्मेदारी दी है। क्योंकि इस वर्ष नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है इसलिये युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 75 यूनिट रक्तदान करने की तैयारी कर रहे है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने इस अवसर पत्रकार वार्ता कर अभियान के विषय में जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी प्रवीण सिंह नूतन, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं रक्तदान अभियान प्रभारी नवीन सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह, प्रवासी श्रमिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रजत शुक्ला, युवा मोर्चा महामंत्री उदय प्रताप सिंह एवं अंकित यादव, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह एवं कुश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण शुक्ला, नगर अध्यक्ष श्री क्षितिज शुक्ला, उपानशु जायसवाल एवं सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।



