ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना कारित करने वाले 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया लुटेरे गिरफ्तार, लुटेरों के कब्जे से लूट के 01 लाख 05 हजार रुपये व दो तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद
बुधवार दिनांक 10.09.2025 को समय करीब 19.40 बजे थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम लखापुर गांव के पास स्थित त्रिभुवन खेड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल नं0 UP33 BE 7576 सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
दोनों अभियुक्तो ने पूछताछ में अपना नाम ।. रामू पुत्र गुरू प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष नि० रसूलपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली 2. राजू पुत्र हफीज उम्र करीब 42 वर्ष नि० गुटकुशहन फुलेन्डी थाना बछरावां जनपद रायबरेली बताया तथा दोनों के द्वारा दिनांक 09.09.2025 को थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत डाकतार कोलोनी में घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। जिसके संदर्भ में थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 549/25 थारा 309 (6) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं लूट के 01 लाख 05 हजार रुपये एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल भेजा गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


