जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल की सयुक्त टीम द्वारा दो शातिर चोरो को चोरी के जेवरात व 68,000 रूपये बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार मय हमराहपुलिस फोर्स, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल की सयुक्त टीम द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/2025 धारा 331 (4), 305 BNS व मु0अ0सं0 248/25 धारा 331(4),305 BNS व मु0अ0सं0 295/25 धारा 303 (2) BNS से सम्ब्धित अभियुक्तगण 01. राकेश पुत्र सरजू रैदास निवासी संतखेड़ा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र 38 वर्ष 02. मंजीत पुत्र रामचरन निवासी संतखेड़ा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र 35 वर्ष को कब्जे से 7 जोड़ी पायल सफेद धातु, 7 जोड़ी विछिया सफेद धातु तथा चोरी के माल की ब्रिकी से अर्जित धन राशि 68,000 रूपये (25000/-रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 247/25 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव, 8000/-रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 248/25 धारा 331 (4), 305 बीएनएस थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव, 5000/-रू० नगद व दो जोडी पायल तथा दो जोड़ी बिछिया सम्बन्धित मु०अ०सं० 295/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव, एक जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछिया सम्बन्धित मु0अ0सं0 141/2025 धारा 331(3), 305 बीएनएस थाना औरास जनपद उन्नाव, एक जोड़ी पायल सम्बन्धित मु0अ0सं0 246/25 धारा 331 (4), 305 बीएनएस थाना औरास जनपद उन्नाव, एक जोड़ी पायल सम्बन्धित मु0अ0सं0 270/25 धारा 305ए, 331 (4) बीएनएस थाना औरास जनपद उन्नाव, दो जोड़ी पायल सम्बन्धित मु0अ0सं0 272/25 धारा 305ए, 331 (4) बीएनएस थाना औरास जनपद उन्नाव व एक जोड़ी पायल व एक जोड़ी बिछिया मु0अ0सं0 273/25 धारा 305ए बीएनएस थाना औरास जनपद उन्नाव व 12000/- रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 273/25 धारा 305,331 (4) बीएनएस थाना मांखी जनपद उन्नाव व 8000/- रू० नगद सम्बन्धित मु०अ०सं० 274/25 धारा 305,331 (4) बीएनएस थाना माखी जनपद उन्नाव व 10000/- रू0 नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 275/25 धारा 305,331 (4) बीएनएस थाना माखी जनपद उन्नाव) बरामद कर ग्राम किशनपुर टंडवा मोड से गिरफ्तार किया गया तथा मो0सा0 यूपी 35 बीवाई 0363 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।



