
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।किसानों की जमीनों पर भूमाफिया कर रहा अवैध कब्जा, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन।
जनपद के पुरवा कोतवाली अन्तर्गत ग्राम घूरखेत में किसानों की जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जा करने को लेकर विरोध में उतरे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही कुछ मांग की है।
भूमाफिया पर जॉच के आदेश – जिलाधिकारी ने टीम गठित कर रियल स्टेट कम्पनी कारोबारियों के खिलाफ मामले की जांच कर कार्यवाही के लिए आदेश दिया। सोमवार को घूरखेत के रहने वाले ग्रामीणों ने जमीनों पर जबरन कब्जा करने को लेकर भूमाफिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाअधिकारी को शिकायती पत्र दिया।

गैर जनपद भूमाफिया किसानों को कर रहा प्रताड़ित – किसानों द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार रियल स्टेट कारोबारी इमरान अली पुत्र मुस्तफा हुसैन निवासी भदुरहीया गदियाना जिला लखीमपुर खीरी ने अपने दबंग हथियार बंद साथियो के साथ मौके पर अक्सर आ कर खेतों पर कार्य कर रहे किसानों को भगा खेतों पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित किसानों के अनुसार कुछ भूमि धरी नंबरो व कुछ ज़मीने जो किसानों को पट्टे से प्राप्त हुई उक्त भूमि पर किसानों का पुश्तैनी कब्जा है उनके पूर्वज खेती करते आ रहे हैं।
इमरान और उसके मददगार शिवम शुक्ला पुत्र दीपक शुक्ला निवासी ग्राम चंद्रभान पुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी अपने साथ अतुल श्रीवास्तव, विनोद त्रिवेदी, सज्जन यादव एव दर्जनो हथियार बंद लोगो को लेकर गाव मे अक्सर चढ़ाई करते हैं विरोध करने पर किसानों को लात घुसो से मारते हैं, फायरिंग कर दहशत का माहौल बना जान से मारने की धमकी दे कर जातिसूचक गालियां देते हैं। गाव वालो से आधार कार्ड एव बैंक एकाउंट नंबर ले कर जबरदस्ती खाते में पैसा डाल दें रहे हैं और फिर गुंडई से बैनामा करा रहे है, पीड़ित किसानों के अनुसार उनके द्वारा बोई गई खेती को कब्जाने के लिए इमरान अपने साथियों के साथ खेतों में घुसकर फसल काटने की धमकी देता है। विरोध करने पर उसकी साथी हथियार दिखा मारपीट की धमकी दे रहे हैं, शिकायत करने वाले किसानों का आरोप है कि उक्त भू-माफिया का गिरोह खेतों में कार्य करते समय खेतों में जाकर कार्य करने से मना कर भगाने के लिए महिलाओं और बुजुर्गों से मारपीट पर आमादा हो जाता है।
ग्रामीणों में रामानुज, गुड़िया, मनीष गौतम, अमित ने उपजिलाधिकारी को बताया कि कार्यवाही के लिए सम्बन्धित थाने ,राजस्व अधिकारियों लेखपाल से शिकायत की लेकिन दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई । उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों का शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।


