
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने किया 181 वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक् आज गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचन्द ने जिला अस्पताल परिसर स्थित 181 वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों, रजिस्टरों एवं प्रविष्टियों की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं और सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों में पाई गई कमियों को सुधारने और व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे न्याय, सुरक्षा और परामर्श की सुविधा प्रदान करना है। इसलिए यहां कार्यरत कर्मचारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाएं।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़िता को समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

