
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना सफीपुर पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गुरुवार को उ0नि0 अशोक कुमार सरोज मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिंग को दौरान थाना सफीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 376/2025 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त प्रमोद लोधी पुत्र श्री कृष्ण निवासी उम्र करीब 24 वर्ष ग्राम सकहन राजपुतान थाना सफीपुर जनपद उन्नाव को कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल रेड मी रंग काला टच स्क्रीन बरामद कर खारजा नहर पुलिया ग्राम सकहन राजपूतान से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

