
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। कैसरबाग थाना क्षेत्र के ओडियन ढाल के पास सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की पहचान ऋषभ शुक्ला और दीपक सिंह के रूप में हुई है, जो आपस में झगड़ा कर रहे थे।पुलिस को सोमवार 25 अगस्त को ओडियन ढाल इलाके में दो युवकों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक विशाल सिंह और कांस्टेबल अक्षय कुमार की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि ऋषभ शुक्ला जो बाजारखाला के रहने वाले हैं, और दीपक सिंह जो हजरतगंज के निवासी हैं, आपस में बहस और झगड़ा कर रहे थे।पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे और अधिक आक्रामक हो गए और झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस ने बताया कि यदि उन्हें तुरंत गिरफ्तार न किया जाता, तो वे कोई गंभीर अपराध कर सकते थे।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक विशाल सिंह और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल थे।


