
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना सफीपुर में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने थाना पर आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के समय प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से होना चाहिए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

