
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर शनिवार को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के गांधीनगर तिराहे से हरदोई पुलिस होते हुए निराला प्रेक्षागृह तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक यादव ने यात्रा मार्ग पर लगाए गए पुलिस बल का निरीक्षण किया और अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।

