
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
चोरी के जेवरात व नगदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औरास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के जेवरात और नगदी के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को ग्राम पूरनखेड़ा निवासी श्रीमती शांति पत्नी चतुर्भुज और श्रीमती चंदावती पत्नी राजू के घर से जेवरात व नगदी की चोरी हुई थी। इस मामले में थाना औरास में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।आज शनिवार को उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार मय पुलिस बल चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त शेरा उर्फ गोलू (26 वर्ष) पुत्र पन्नालाल तथा कृष्णा (20 वर्ष) पुत्र विनोद, दोनों निवासी ग्राम रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक लोहे का कटर, चार पायल (सफेद धातु) और चोरी की नगदी ₹4200 बरामद किए गए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

