
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को निरीक्षण भवन उन्नाव में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सांसद उन्नाव साक्षी महाराज समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल का प्राथमिकता से सर्वे कर किसानों को लाभ दिलाया जाए, क्षतिग्रस्त सड़कों व बिजली पोलों की तुरंत मरम्मत कराई जाए और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने दवा, टीकाकरण और मच्छरनाशी दवा के नियमित छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशुओं के टीकाकरण, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राशन वितरण तथा नाव व गोताखोरों की उपलब्धता पर विशेष बल दिया। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी कृति राज, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

