
सोनभद्र।।आज दिनांक 22/8/2025को अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड ग्राउंड में पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी। तथा परेड का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त J,T,C, आरक्षियो व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी।एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव इसी क्रम महोदय द्वारा यू0पी0 112पीआरवी, में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों फस्रर्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणो का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए। तथा महोदय द्वारा जे,टी,सी मेस पुलिस बैरक शौचालय कंप्यूटर कक्ष आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और संम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु संम्बंन्धित को दिशा निर्देश दिए।



