ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जनपद में खाद विक्रेताओं के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई दुकानों और समितियों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
प्रत्येक तहसील में विक्रेताओं की जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया था, जिनमें उपजिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को शामिल किया गया। टीमों ने विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, कैश मेमो की जांच के साथ-साथ किसानों के बयान भी दर्ज किए
जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं:
प्रभारी पीसीएफ सुमेरपुर के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति की गई।
साधन सहकारी समिति सुमेरपुर के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
साधन सहकारी समिति अकबरपुर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हुई।
राजेपुर, बांगरमऊ और मढ़ा पर की साधन सहकारी समितियों के सचिवों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई।
दुकानों के लाइसेंस पर भी गिरी गाज: गोल्डी खाद भंडार, बिछिया का लाइसेंस निलंबित किया गया।
पूजा ट्रेडर्स, बांगरमऊ राम खाद भंडार, हिलौली नयू सोनू कृषि सेवा केंद्र, बांगरमऊ और किसान सेवा केंद्र, गंज मुरादाबाद के लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति की गई है।
जिला कृषि अधिकारी शशांक ने जानकारी दी कि जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। किसानों की सुविधा के लिए यूरिया उपलब्ध कराने वाली दुकानों और समितियों की सूची भी जारी कर दी गई है।
प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

