
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।अरोड़ा रिसार्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवम शक्ति केंद्र संयोजको की संघटनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी की अध्यक्षता में हुई जिसमे भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल ने संगठन की बूथ स्तर तक की मजबूती के लिए सभी मंडल अध्यक्ष/शक्ति केंद्र संयोजक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम गूढ़ मंत्र दिए… नव निर्वाचित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मानित भी किए गए…

वंदे मातरम से शुरू बैठक राष्ट्रगान के बाद समाप्त हुई… बैठक में भाजपा पदाधिकारी एवम सदर विधायक पंकज गुप्ता,विधायक बंबालाल दिवाकर,अनिल सिंह,आशुतोष शुक्ला ,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू मौजूद रहे…कार्यकर्ताओं के मध्य मोहान विधायक ब्रजेश रावत, बांगरमऊ विधायक श्री कांत कटियार,जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही…बताया जाता है जिला पंचायत अध्यक्ष एवम मोहान विधायक ब्रजेश रावत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए हुए थे….

