
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवीपुरवा मजरा कटरी मरौंदा मझवारा राजस्व ग्राम में स्कूल के बाहर पानी भर जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। स्थिति की जानकारी मिलते ही एसडीएम क्षितिज द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बच्चों की पढ़ाई बंद न हो, इसके लिए पास ही बने कोटेदार के सहन में अस्थायी रूप से स्कूल का संचालन शुरू करवा दिया। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर व्यस्थाओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

