
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।असोहा थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक की पहचान शिव प्रसाद उर्फ भोरा (50) पुत्र स्व. … निवासी पाठकपुर के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था और अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि शिव प्रसाद शराब का लती था और अक्सर कई-कई दिन घर से गायब रहता था।
रविवार से वह लापता था। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर राकेश के धान के खेत में पड़ा मिला।प्रधान चमन सिंह की सूचना पर एसओ निखलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसओ निखलेश कुमार ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



