
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव ।।गौरांग राठी की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीएम ने समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा, ग्राम विकास, लोक निर्माण, पंचायती राज, एमएसएमई, पर्यटन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति जैसे खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए।
डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी हालत में रैंक नहीं गिरनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही विधायक व सांसद निधि से कराए जा रहे कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने और सीएम युवा विकास अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरजी, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


