
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने उपनिदेशक कृषि को अधिक से अधिक एफपीओ गठित करने और किसानों को क्लस्टर के रूप में तैयार करने को कहा। उन्होंने आम उत्पादकों के लिए मैंगो पैक हाउस और आम मंडी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही, ताकि किसानों को निर्यात और बाजार की बेहतर सुविधा मिल सके।
डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों को समय पर खाद मिल सके। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरजी, कृषि, मत्स्य व सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


